बिजनौर में दशहरा पर्व पर अग्निशमन विभाग अलर्ट:15 स्थानों पर तैनात होंगे कर्मी, आगजनी घटनाओं पर को लेकर सतर्कता
बिजनौर में दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में 15 स्थानों पर अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्क रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का उद्देश्य दशहरा पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण रखते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)