शाने अली की सपा में वापसी:पीलीभीत में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, महंगाई-बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
पीलीभीत में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली समाजवादी पार्टी (सपा) में लौट आए हैं। उन्होंने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ली। सोमवार शाम पीलीभीत पहुंचने पर पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शाने अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में वह टिकट के लिए दावेदारी करेंगे, लेकिन इस संबंध में अखिलेश यादव का फैसला ही अंतिम होगा। मंत्री संजय गंगवार पर लगाए आरोप
शाने अली ने भाजपा विधायक और मंत्री संजय गंगवार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री बंद चीनी मिलों को चालू नहीं करा पाए और न ही गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की समस्या का समाधान कर सके। शाने अली ने मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत होने का भी दावा किया।
महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्याएं उठाईं
शाने अली ने महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा की नीतियों को लेकर जनता की परेशानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने शहर में जलभराव, नहरों के कटान और किसानों को खाद, बीज व सिंचाई से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां कंपाउंडर और क्लर्क मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान की जरूरत पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)