बिजनौर में गांधी-शास्त्री जयंती पर DM ने फहराया झंडा:शहीद परिवारों का सम्मान हुआ और कई कार्यक्रम आयोजित किए
बिजनौर जिले में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा फहराया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यकम सुबह 9 बजे शुरू हुए और 2 बजे तक चले। सुबह 9 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी गई। डीएम ने गांधी पार्क पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माला भी चढ़ाई। नेहरू स्टेडियम में 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। गांधी पार्क में रामधुन, भजन और प्रार्थना सभाएं हुईं। दोपहर 12 बजे शक्ति चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया। डीएम ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और बैसाखी जैसे उपकरण बांटे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)