सिरौलीगौसपुर CHC में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:अधीक्षक ने फहराया तिरंगा, बोले- महापुरुषों के आदर्शों से ही आगे बढ़ेगा देश

Oct 02, 2026 - 15:00
0
सिरौलीगौसपुर CHC में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:अधीक्षक ने फहराया तिरंगा, बोले- महापुरुषों के आदर्शों से ही आगे बढ़ेगा देश
बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके पश्चात उन्होंने अस्पताल के समस्त स्टाफ के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डॉ. सिद्दीकी ने दोनों महापुरुषों के जीवन और उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इन महान नेताओं के बताए आदर्शों और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर ही देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इनकी रही मौजूदगी: इस मौके पर डॉ. देव प्रताप सिंह, चंद्रेश वर्मा, अभय सिंह और रेनू साहनी सहित अस्पताल के सभी डॉक्टर, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User