बिजनौर में मारपीट करने वाले कोतवाल और दरोगा लाइन हाजिर:एसपी ने की कार्रवाई, धीरज सोलंकी को मिली धामपुर थाने की कमान
बिजनौर के धामपुर में पुलिस चौकी के पास हुई मारपीट के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी कृष्ण कुमार ने कार्रवाई की है। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के.के. विश्नोई ने दो इंस्पेक्टर और दो एसआई के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। धामपुर थाने के कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह और जैतरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। अब धामपुर थाने की कमान पी आर ओ धीरज सोलंकी को सौंपी गई है। वह धामपुर के नए कोतवाल होंगे। साइबर सेल में तैनात एसआई पुष्कर मेहरा को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को हुई मारपीट की घटना के बाद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घटना पुलिस चौकी के पास हुई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)