बिजनौर में NHM कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया:सीएमओ कार्यालय पर नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा

Oct 08, 2026 - 15:45
0
बिजनौर में NHM कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया:सीएमओ कार्यालय पर नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा
बिजनौर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रांतीय आह्वान पर बड़ी संख्या में कर्मचारी नारेबाजी करते हुए गुरुवार को डेढ़ बजे सीएमओ दफ्तर पहुंचकर धरने पर बैठे और ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सीमित मानदेय और सेवा असुरक्षा के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। उनकी मांगें कई बार रखी गईं, पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं हुआ। संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। 21 से 23 सितंबर तक सीएमओ, जिलाधिकारी और सांसद-विधायकों को ज्ञापन दिए गए। शासन को मांगों के समाधान के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। सकारात्मक पहल न होने पर 5, 6 और 7 अक्टूबर को कर्मचारी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध करेंगे। 8, 9 और 10 अक्टूबर को आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर कार्य बहिष्कार होगा। मांगें न मानने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User