संघटक महाविद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रुका:आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार, एमजीपीआरयू कुलपति से मिले शिक्षक

Oct 08, 2026 - 15:45
0
संघटक महाविद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रुका:आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार, एमजीपीआरयू कुलपति से मिले शिक्षक
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े पांच सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों का वेतन लंबे समय से रुका हुआ है। इससे शिक्षकों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के कुलपति अनिल कुमार राय को एक पत्र सौंपा है। पत्र में बताया गया है कि ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, मीरापुर बांगर बिजनौर, हसनपुर अमरोहा, सरदार भगत सिंह पुवायाँ शाहजहाँपुर और ठाकुर रोशन सिंह कटरा शाहजहाँपुर कॉलेजों के सभी शिक्षकों का वेतन रुका है। शिक्षकों ने पत्र में कहा है कि इन कॉलेजों को उनके अधिकार क्षेत्र वाले विश्वविद्यालयों को ट्रांसफर करने की मांग की गई है। हालांकि, इस ट्रांसफर प्रक्रिया में अभी समय लगेगा। शिक्षकों की मांग है कि जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका रुका हुआ वेतन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के जरिए जल्द जारी किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User