मुजफ्फरनगर में कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस:CEC को हटाने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर में संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को काला दिवस मनाया। दोपहर करीब 2 बजे अंबेडकर प्रतिमा के सामने जुटे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। राहुल-प्रियंका के समर्थन में नारेबाजी कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल और पूर्व शहर अध्यक्ष महफूज राना के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में नारेबाजी की। कांग्रेस की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के जरिए बड़े स्तर पर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे लोगों के मताधिकार पर असर पड़ रहा है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। ये कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में जिला सेवादल अध्यक्ष नौशाद अल्वी, बिनोद धीमान, नरेश भारती, प्रदीप जैन, रिजवान सिद्दीकी, सुरैया मुस्कुराना, राजेश कुमार, राधेश पप्पू, जुबैद अली, ममनून अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)