बिजनौर में 'नमो सेवा' नुक्कड़ नाटक:कलाकारों ने जनकल्याण योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं

Oct 06, 2026 - 10:17
0
बिजनौर में 'नमो सेवा' नुक्कड़ नाटक:कलाकारों ने जनकल्याण योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं
बिजनौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने 'नमो सेवा - अनकही कहानियाँ' नामक भव्य नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा इंदिरा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने पीएम मोदी के राष्ट्र निर्माण, गरीब कल्याण योजनाओं और निस्वार्थ सेवा भाव से जुड़ी अनकही कहानियों को अपने शानदार अभिनय के साथ प्रस्तुत किया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और प्रेरक संवादों ने सुशासन व चहुंमुखी विकास के संदेश को सीधे दर्शकों के दिलों तक पहुँचाया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। इस अवसर पर पालिका अध्यक्षा इंदिरा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्र सेवा के प्रति जन-संकल्प को और अधिक मजबूत करते हैं। नाटक का मंचन देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User