शव रखकर सड़क जाम करने पर 23 नामजद पर केस:चंदौली में 110 अज्ञात भी शामिल, राहगीरों को हुई दिक्कत; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
चंदौली के अलीनगर थाने में सोमवार देर शाम शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में 23 नामजद समेत 110 से 115 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार कड़ी धाराओं में कार्रवाई की है। आरोप है कि आलू मिल के पास शव रखकर मुगलसराय-चकिया नेशनल हाईवे को जाम कर दिया गया था। जाम में एंबुलेंस और आम राहगीर फंस गए थे। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम आलू मिल के पास सड़क पर शव रखकर बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अलीनगर वार्ड नंबर तीन निवासी पुनवासी चौहान का शव सड़क पर रखा मिला। मृतक के परिजन समेत करीब 130 से 140 लोग हाईवे पर जाम लगाए हुए थे। शव सड़क पर रखकर हाईवे किया जाम सोमवार शाम आलू मिल के पास मुगलसराय-चकिया नेशनल हाईवे पर शव रखकर रास्ता बंद कर दिया गया। इससे हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो गया। एंबुलेंस के साथ आम राहगीर भी जाम में फंस गए। काफी देर तक रास्ता बाधित रहने से मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस के पहुंचने पर भीड़ से सड़क खाली कराने का प्रयास किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त करने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि भीड़ मौके से नहीं हटी और नारेबाजी जारी रही। 130-140 लोगों के जाम में शामिल होने का आरोप पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजन समेत करीब 130 से 140 महिला-पुरुष सड़क पर मौजूद थे। पुलिस के समझाने के बाद भी जब भीड़ नहीं हटी तो मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। राहगीरों और एंबुलेंस के जाम में फंसने को भी पुलिस ने कार्रवाई का आधार बनाया है। 23 लोगों को किया गया नामजद अलीनगर पुलिस ने मामले में अमोघपुर के राहुल चौहान, जय सिंह, राहुल, भदई चौहान, गुलाब पटेल, मोहम्मद मुस्ताक कुरैशी उर्फ मुमताज कुरैशी, मवई के राजकुमार, बब्लू यादव, कान्ता पासवान, बंसनारायण चौहान, काशीपुरा के अजीत पासवान, विकास, अजय चौहान, नई बस्ती के वीरेन्द्र आर्या, संदीप, निखिल, गोलू, राहुल, सनी पासवान, आकाश, लकी, जानू और विक्की को नामजद किया है। 110 से 115 अज्ञात लोगों पर भी केस मामले में 110 से 115 अन्य महिला-पुरुषों को अज्ञात आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ चार कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सड़क जाम के कारण राहगीरों को हुई परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)