बिजनौर में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:विद्यार्थियों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो और गोला फेंक में लिया भाग
बिजनौर में विकास खंड हल्दौर की न्याय पंचायत सिसौना के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसौना में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। खेलों में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसआरजी दुष्यंत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुष्यंत कुमार द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताया और खेल को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)