बिजनौर में समूह सखियों का प्रदर्शन:विकास भवन पहुंचकर ज्ञापन दिया, 20 हजार मानदेय और नियुक्ति पत्र मांगे

Oct 05, 2026 - 15:31
0
बिजनौर में समूह सखियों का प्रदर्शन:विकास भवन पहुंचकर ज्ञापन दिया, 20 हजार मानदेय और नियुक्ति पत्र मांगे
बिजनौर में सोमवार 12 बजे सैकड़ों समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। महिला शक्ति संगठन के बैनर तले वे विकास भवन पहुंचीं। डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे नारेबाजी कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समूह सखियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं व समूह के कामों के लिए उन्हें बैठकों में जाना पड़ता है। आने-जाने का किराया व अन्य खर्च ज्यादा होते हैं, जिससे मौजूदा मानदेय में काम मुश्किल है। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। उन्होंने नियुक्ति पत्र, मोबाइल फोन, ड्रेस और पहचान पत्र की मांग की। प्रदर्शन में उषा, रानी लक्ष्मी, पुष्पा, साक्षी, ललिता, सरिता, छाया, सरोज रानी, गीत देवी, अलका देवी, अंकिता, पूजा रमा, राखी, मीना समेत कई समूह सखियां थीं। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User