बिजनौर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:डीएम ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

Oct 01, 2026 - 13:31
0
बिजनौर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:डीएम ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
बिजनौर में गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जागरूकता प्रचार वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिले में चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर डीएम ने मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को संचारी रोगों से बचाव और साफ-सफाई की शपथ भी दिलाई। 12 से 31 अक्टूबर तक चलेगा घर-घर दस्तक अभियान अभियान के तहत 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घरों तक पहुंचकर संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। लोगों को आसपास साफ-सफाई रखने और बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक किया जाएगा। कलेक्ट्रेट से निकली रैली, सीएमओ कार्यालय पर हुआ समापन जागरूकता प्रचार वाहन रैली कलेक्ट्रेट से रवाना होकर नुमाइश ग्राउंड, जजी चौक समेत शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली का समापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, डॉक्टर, नोडल अधिकारी और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 जारी किया गया है। अभियान के दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ विभागीय स्तर पर आवश्यक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User