घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप:सिद्धार्थनगर में विरोध पर जान से मारने की धमकी, घटना के 52 दिन बाद केस

Oct 01, 2026 - 13:31
0
घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप:सिद्धार्थनगर में विरोध पर जान से मारने की धमकी, घटना के 52 दिन बाद केस
सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत करने और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने महिला की साड़ी खींचकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने विरोध करते हुए खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में घटना के 52 दिन बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, घटना 8 अगस्त की शाम करीब 6 बजे की है। महिला उस समय घर पर अकेली थी। आरोप है कि कृष्ण मोहन यादव उर्फ भोलू घर में आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी ने उसकी साड़ी खींचकर उसे पकड़ लिया। महिला ने इसका विरोध किया और खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके सीने पर हाथ रख दिया और दबाने लगा। महिला के मुताबिक, उसने किसी तरह आरोपी की हरकत का विरोध करते हुए शोर मचाया। गाली-गलौज करते हुए धमकी दी शोर सुनकर लोगों के आने की जानकारी होने पर आरोपी ने कथित तौर पर महिला को गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। आरोप है कि उसने कहा कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। धमकी से महिला डर गई और तत्काल घटना शिकायत उसे समय पुलिस से नहीं की। बाद में उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। महिला की शिकायत पर खेसरहा पुलिस ने कृष्ण मोहन यादव उर्फ भोलू के खिलाफ महिला से छेड़छाड़, अश्लील हरकत, अभद्रता और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अंगद कुमार प्रेमी को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User