बिजनौर में सपा ने मतदाता सूची पर सवाल उठाए:मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और स्वतंत्र जांच की मांग
बिजनौर में समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए हैं। जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे प्रेस वार्ता कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और स्वतंत्र जांच की मांग की। फैसल ने कहा कि यह सवाल निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही का है। पुनरीक्षण के दौरान शुरुआती मतदाता सूची से करीब 13 करोड़ नाम बाहर होने की रिपोर्ट सामने आई है। सपा ने मतदाता सूची से जुड़े सॉफ्टवेयर पर भी सवाल उठाए। पार्टी ने केंद्रीयकृत सॉफ्टवेयर की भूमिका, तकनीकी प्रक्रिया और स्थानीय फैसलों की स्थिति साफ करने के साथ इसके स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जांच में नियम-विरुद्ध कार्रवाई, अधिकारों का गलत इस्तेमाल या पात्र मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई हो। पार्टी 4 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकालेगी। प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी अहमद खिजर खान, जिला कोषाध्यक्ष चिराग सेठी, महासचिव धनंजय यादव और विधायक रामअवतार सैनी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)