प्रतापगढ़ में सेवा संकल्प अभियान:एंथोनी इंटर कॉलेज में विशेष प्रदर्शनी; सरकारी योजनाएं बताईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा काल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शुक्रवार को संत एंथोनी इंटर कॉलेज में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। सूचना विभाग द्वारा आयोजित इस विकासपरक प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. राममोहन मीना ने फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास, कृषि और पर्यटन जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों को विस्तार से दर्शाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को इन योजनाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि पात्र लाभार्थियों तक इसका सीधा लाभ पहुंच सके। इनकी रही मौजूदगी प्रदर्शनी का अवलोकन सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा और बीएसए देवव्रत सिंह सहित कई अन्य अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)