बिजनौर में सरेआम फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:16 सितंबर को विवाद हुआ था, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
बिजनौर में कार सवार दो गुटों के बीच फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। दोपहर करीब 4 बजे एसपी सिटी ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया। यह मामला बिजनौर के कोतवाली शहर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को बाईपास मार्ग से काली माता मंदिर रोड के बीच दो गाड़ियों में सवार लोगों के बीच फायरिंग हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले में केस दर्ज किया गया। पुलिस पहले ही इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच के दौरान नूरपुर निवासी आशुतोष उर्फ छोटू और धामपुर थाना क्षेत्र के अमजद के नाम सामने आए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमजद के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। हथियार मिलने के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 जोड़ दी गई है। पूछताछ में आशुतोष ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को वह अपने साथियों के साथ एल्टो कार में जा रहा था। उसके पीछे स्कॉर्पियो और उसके पीछे ईको स्पोर्ट कार चल रही थी। आरोप है कि ईको स्पोर्ट सवार लोगों ने स्कॉर्पियो पर फायरिंग की, जिसके बाद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। वहीं, आरोपी अमजद ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो में सवार था। काली माता मंदिर के पास सफेद रंग की ईको स्पोर्ट कार में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की। इसके जवाब में स्कॉर्पियो सवार लोगों ने भी तमंचों से फायरिंग की। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। एएसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभी रक्षा में जेल भेजा जा रहा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)