शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप:एटा में शादी से इनकार के बाद आरोपी के खिलाफ FIR, तलाश में जुटी पुलिस

Sep 24, 2026 - 19:36
0
शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप:एटा में शादी से इनकार के बाद आरोपी के खिलाफ FIR, तलाश में जुटी पुलिस
एटा के निधौली कस्बे में शादी का झांसा देकर एक युवती से दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार करने के साथ उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी की बात करने पर करने लगा टालमटोल पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निधौली कस्बा निवासी अरबाज उसे शादी का झांसा देकर करीब दो साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जब उसने अरबाज से शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और युवती को धमकाने लगा। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। इसके बाद परिजनों ने अरबाज के घरवालों से बातचीत कर शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उन्होंने भी इसे ठुकरा दिया। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज शादी से इनकार के बाद युवती ने निधौली कोतवाली में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अरबाज पुत्र अरमान के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज की। रिपोर्ट बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे दर्ज की गई। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस FIR दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी अरबाज की तलाश में जुटी है। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। थाना प्रभारी आदित्य खोखर ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User