बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान:बिना हेलमेट मिले 383 बाइक सवार और गलत रूट पर मिले 55 ई-रिक्शा का चालान

Oct 19, 2026 - 08:25
0
बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान:बिना हेलमेट मिले 383 बाइक सवार और गलत रूट पर मिले 55 ई-रिक्शा का चालान
बिजनौर यातायात पुलिस सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। रविवार को बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 383 लोगों के चालान किए गए। वहीं, गलत रूट पर चल रहे 55 ई-रिक्शा के भी चालान हुए। पुलिस ने तीन ई-रिक्शा जब्त कर थाने में खड़े कराए। बिजनौर शहर में ई-रिक्शा के लिए दो रूट तय हैं। चालकों को इन्हीं रूट पर चलने के निर्देश हैं, उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। अभियान में पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को नियमों का पालन करने को कहा और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। सरिया जैसे सामान असुरक्षित तरीके से ढोने वाले 13 वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। यातायात प्रभारी निरीक्षक रवि नैन ने हेलमेट पहनने और तय रूट पर चलने की अपील की। पुलिस के अनुसार, ऐसे वाहनों से ट्रैफिक रुकता है और हादसों का खतरा बढ़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User