बिजनेस की रंजिश में चुराया गाड़ी का पहिया:2 शातिर चोर गिरफ्तार; आरोप सोनू पर पहले से दर्ज है हत्या का केस
लखनऊ की कैसरबाग पुलिस ने गाड़ी का पहिया चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 25 हजार रुपए की कीमत का चोरी हुआ पहिया बरामद कर लिया है। आरोपी सोनू पर पहले से हजरतगंज थाने में हत्या और गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज है। भानूमति चौराहे से पकड़े गए आरोपी कैसरबाग थाना पुलिस 3 अक्टूबर को गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रिसालदार पार्क ओवरब्रिज के नीचे से गाड़ी का पहिया चुराने वाले आरोपी भानूमति चौराहे के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में पहले आरोपी टालमटोल करने लगे। जब पुलिस ने 26 अगस्त 2026 की रात की घटना का सीसीटीवी/वीडियो फुटेज दिखाकर कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने पहिया चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। सबक सिखाने के लिए की चोरी आरोपी सोनू उर्फ अवनीश ने बताया कि बिजनेस की रंजिश के चलते उसने अपने साथी महेश के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपी सोनू , बड़ौनी खंदक जैन बिजली, थाना अमीनाबाद, लखनऊ का रहने वाला है। हजरतगंज में आरोपी के खिलाफ रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज है। इसके अलावा नाका हिंडोला थाने में भी आपराधिक मामला दर्ज है। दूसरा आरोपी महेश कुमार गुप्ता उर्फ कालिया 33 साल है। वह लोकमान्य गंज पान दरीबा, थाना नाका हिंडोला रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से इंट्रा गाड़ी का पहिया (कीमत लगभग ₹25,000) बरामद किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)