बिलाई-चीनी मिल को बकाया गन्ना भुगतान जल्द चुकाने का निर्देश:डीएम ने कहा- देरी बर्दाश्त नहीं, बाकी मिलों ने किया भुगतान

Oct 13, 2026 - 16:51
0
बिलाई-चीनी मिल को बकाया गन्ना भुगतान जल्द चुकाने का निर्देश:डीएम ने कहा- देरी बर्दाश्त नहीं, बाकी मिलों ने किया भुगतान
बिजनौर के डीएम उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को चीनी मिलों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। इसमें बिलाई चीनी मिल को छोड़कर बाकी सभी मिलों ने पिछले पेराई सत्र का गन्ना मूल्य किसानों को चुका दिया है। सूचना विभाग द्वारा साढ़े तीन बजे प्रेस नोट जारी कर दी जानकरी। डीएम ने बिलाई चीनी मिल प्रबंधक को जल्द से जल्द बकाया भुगतान करने को कहा। उन्होंने साफ किया कि किसानों के भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं होगी और तय समय पर भुगतान न होने पर कार्रवाई की जाएगी। सहकारी चीनी मिल फायदे में चल रही डीएम ने सभी मिलों को निर्देश दिए कि वे किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखें। उन्होंने अगले पेराई सत्र की तैयारियों की भी समीक्षा की और समय पर काम पूरा करने को कहा ताकि किसानों को परेशानी न हो। बैठक में पता चला कि नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल फायदे में चल रही है। डीएम ने मिल के काम की तारीफ की और इसे ऐसे ही बनाए रखने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User