गोरखपुर में बाइक चोरी कर पार्ट बेचते थे 4 दोस्त:गिरफ्तार हुए तो बोले 10वीं तक पढ़े हैं, नौकरी नहीं मिलती इसलिए करने लगे धंधा
गोरखपुर में मंगलवार चोरी की बाइक और गाड़ी के पार्ट्स के साथ 4 युवक पकडे गए। बेलीपार पुलिस ने जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो चारों युवकों बताया कि 10वीं तक पढ़ाई किए हैं, नौकरी तो मिलती नहीं, इसलिए चोरी का धंधा शुरू कर दिया था। राह चलते बाइक चोरी करते थे। इसके बाद बाइक को खोलकर उसका सारा पार्ट अलग-अलग करके बेच देते थे। इससे पकड़े जाने का भी खतरा नहीं रहता था। आरोपियों में 3 संतकबीरनगर और एक गोरखपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करके आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया गया। अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, बेलीपार क्षेत्र के कुलदीप शाही की 8 अक्टूबर को घर के सामने से स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू की। तब चारों युवकों का नाम सामने आया। पुलिस को मंगलवार को चारो आरोपियों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद भोर में करीब 4 बजे महाब बंधा मोड़ पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से 4 चोरी की बाइक और एक बोरे में गाड़ियों के पार्ट्स बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के सकरैचा निवासी अंगद कुमार यादव, धनघटा के रजनीली का शिवा कुमार, महुली थाना क्षेत्र के सतहरा का आशुतोष कसौधन और गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के मोहन बेदौली का रहने वाले अतुल राय के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ साल से चारो सक्रिय रूप से अपराध कर रहे थे। इनके पास से चोरी की 4 मोटरसाइकिल, इंजन, हैंडल सेट, शॉकर और टायर-रिम बरामद हुए हैं। गैंग घरों के सामने खड़ी बाइक को निशाना बनाता था और फिर पार्ट्स में काटकर बेच देता था। शातिर हैं आरोपी
जांच में सामने आया कि गैंग का मुख्य सदस्य अंगद कुमार यादव शातिर चोर है। उसके खिलाफ बेलीपार में चोरी के अलावा गीडा थाने और खलीलाबाद थाने में भी दो केस दर्ज हैं। अतुल राय के खिलाफ सिकरीगंज में भी चोरी का केस दर्ज है। जबकि शिव कुमार आशुतोष उर्फ अमन कसौधन के खिलाफ पहली बार मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि चार शातिर वाहन चोर बेलीपार में पकड़े गए हैं। चारों आरोपियों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)