नवरात्र में नॉनवेज खाते दिखे सपा सांसद, VIDEO:पीलीभीत दौरे का बताया जा रहा है वीडियो, जांच की मांग

Oct 15, 2026 - 11:45
0
नवरात्र में नॉनवेज खाते दिखे सपा सांसद, VIDEO:पीलीभीत दौरे का बताया जा रहा है वीडियो, जांच की मांग
पीलीभीत में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के एक वीडियो से सियासी हलचल बढ़ गई है। उनके पीलीभीत दौरे के बाद सामने आए इस वीडियो में सांसद नवरात्र के दौरान नॉनवेज (मुर्गे) की दावत खाते दिख रहे हैं। यह वीडियो पार्टी नेता मोहम्मद आरिफ के घर का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर राज्य मंत्री संजय गंगवार ने सपा सांसद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इससे सपा का असली चेहरा सामने आ गया है। गंगवार ने अखिलेश यादव पर ढोंग का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सांसद नवरात्र में नॉनवेज खा रहे हैं। गंगवार ने सवाल उठाया कि नवरात्र में मीट की दुकानें बंद होने पर मीट कहां से आया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच और कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा जा रहा है। राज्य मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सपा सांसद ने हिंदू देवी-देवताओं और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणियां की हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User