बिना कालेज जाए CSJMU देगा डिग्री:डिस्टेंस-ऑनलाइन एजुकेशन में 13 अक्टूबर तक एडमिशन, 12वीं में बिना मैथ कर सकेंगे BCA
अगर आप हायर एजुकेशन हासिल करना चाहते हैं लेकिन कॉलेज नहीं जा सकते तो भी आपके पास विकल्प है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का द्रोणाचार्य सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) जुलाई 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न यूजी और पीजी कोर्सेज में एडमिशन दे रहा है। प्रवेश की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2026 है। जुलाई 2026-27 सत्र में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी सीएसजेएमयू के C-DOE पोर्टल https://csjmu.ac.in/decode पर जाकर पाठ्यक्रम, पात्रता और प्रवेश संबंधी जानकारी देख सकते हैं। इंटर में मैथ्स नहीं तो भी BCA का विकल्प C-DOE के पाठ्यक्रमों में BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) भी शामिल है। खास बात यह है कि इंटरमीडिएट में मैथ्स नहीं पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए भी BCA करने का विकल्प उपलब्ध है। इससे वे विद्यार्थी भी कंप्यूटर और एप्लीकेशन से जुड़े क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई कर सकते हैं, जिनकी 12वीं में गणित विषय नहीं था। इनके लिए उपयोगी है यह कोर्स सीडीओई के निदेशक डॉ. सरोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन का विकल्प खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो नियमित कॉलेज नहीं जा सकते। इसमें नौकरीपेशा युवा, कामकाजी महिलाएं, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी, सैनिक, श्रमिक, स्वरोजगार से जुड़े लोग और ऐसे विद्यार्थी शामिल हैं जिनकी पढ़ाई किसी कारण से बीच में रुक गई है। यह कोर्स हैं उपलब्ध C-DOE में यूजी और पीजी स्तर पर ये प्रमुख पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। - BA
- B.Com.
- BBA
- BCA
- MA
- M.Com.
- MBA
- MCA सैनिकों के लिए भी सुविधा सीएसजेएमयू ने सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर, फतेहगढ़ के साथ समझौता किया है। इसके माध्यम से सेना के जवानों, अग्निवीरों और उनके आश्रितों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल की गई है। समझौते के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सुविधाएं और शुल्क में रियायत का प्रावधान भी किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)