चित्रकूट में विहिप-बजरंग दल की बैठक शुरू:दो दिवसीय बैठक में छह माह की कार्ययोजना पर मंथन

Oct 05, 2026 - 12:46
0
चित्रकूट में विहिप-बजरंग दल की बैठक शुरू:दो दिवसीय बैठक में छह माह की कार्ययोजना पर मंथन
चित्रकूट में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के चित्रकूट-कानपुर प्रांत की दो दिवसीय बैठक सोमवार से शुरू हुई है। यह बैठक चित्रकूट के केशवगढ़ प्रांगण में हो रही है, जिसमें प्रांत के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी और जिम्मेदार कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इसमें संगठन के अगले छह महीनों के कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाई जा रही है। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है। गो-रक्षा, राष्ट्रसेवा, सनातन धर्म और हिंदुत्व से जुड़े विषयों पर खास विचार-विमर्श किया गया। संगठन की आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर कार्यों को प्रभावी बनाने पर भी बात हुई। बैठक में केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल के दिव्यजीवन दास जी महाराज, क्षेत्र संयोजक पूर्णेन्दु शाही, प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज, प्रांत सह संयोजक शुभम कौशिक, विभाग संगठन मंत्री विकास जी और विभाग मंत्री मयंक जी मौजूद रहे। चित्रकूट जिले से जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और जिला मंत्री नीरज केशरवानी भी शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि 21 जिलों के कार्यकर्ता इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User