बिना पंजीकरण इलाज और IV Fluid चढ़ाने का आरोप:कानपुर देहात में न्यू नीरज मेडिकल और राठौर मेडिकल स्टोर सील, रात 10 बजे तक चली छापेमारी

Oct 06, 2026 - 23:07
0
बिना पंजीकरण इलाज और IV Fluid चढ़ाने का आरोप:कानपुर देहात में न्यू नीरज मेडिकल और राठौर मेडिकल स्टोर सील, रात 10 बजे तक चली छापेमारी
कानपुर देहात के सिकंदरा में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बिना वैध पंजीकरण चिकित्सकीय गतिविधियां संचालित किए जाने के आरोप में दो मेडिकल प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। टीम ने न्यू नीरज मेडिकल और राठौर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दोनों को सील कर दिया। कार्रवाई शाम 5 बजे शुरू हुई और रात करीब 10 बजे तक जारी रही। विभागीय निरीक्षण के दौरान न्यू नीरज मेडिकल में मरीजों की जांच और उपचार के साथ IV Fluid यानी बोतल चढ़ाने जैसी चिकित्सकीय गतिविधियां संचालित मिलने का उल्लेख किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन गतिविधियों के संचालन के लिए प्रतिष्ठान के पास वैध पंजीकरण नहीं पाया गया। राठौर मेडिकल स्टोर में भी उपचार की गतिविधियां मिलीं वहीं, राठौर मेडिकल स्टोर में भी बिना पंजीकरण मरीजों का उपचार करने, दवाइयां देने और IV Fluid चढ़ाने जैसी गतिविधियां संचालित किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों में चल रही चिकित्सकीय गतिविधियों को तत्काल बंद कराया और दोनों को सील कर दिया। तीन दिन में मांगा लिखित स्पष्टीकरण स्वास्थ्य विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार, स्पष्टीकरण मिलने के बाद उसकी जांच की जाएगी। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नियमानुसार विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल दोनों प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि यदि मेडिकल प्रतिष्ठानों में बिना वैध पंजीकरण इलाज और IV Fluid चढ़ाने जैसी गतिविधियां संचालित हो रही थीं, तो पहले इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। क्या विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा था। फिलहाल दोनों मेडिकल प्रतिष्ठान सील हैं। अब स्वास्थ्य विभाग को संचालकों के स्पष्टीकरण और उसके बाद होने वाली जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करनी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User