खोराबार टाउनशिप में चला GDA का बुलडोजर:24 मीटर चौड़ी रोड के निर्माण में अतिक्रमण से थी बाधा; तोड़ा गया

Oct 06, 2026 - 23:07
0
खोराबार टाउनशिप में चला GDA का बुलडोजर:24 मीटर चौड़ी रोड के निर्माण में अतिक्रमण से थी बाधा; तोड़ा गया
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की महात्वाकांक्षी खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में मंगलवार को GDA का बुलडोजर चला। यहां से अतिक्रमण हटाया गया। अब इस योजना में 24 मीटर चौड़ी सड़क का काम शुरू हो सकेगा। इससे पहले एक अन्य निर्माण तोड़कर इसी योजना में 18 मीटर चौड़े मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया था। अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण को लेकर GDA की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम मंगलवार को खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में गई थी। यहां विकास कार्यों के मार्ग में अतिक्रमण किया गया था। पहले ही अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया गया था लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जानिए किसने किया था अतिक्रमण GDA के अधिकारियों ने बताया कि खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के अंतर्गत GDA की ओर से अर्जित जमीन पर सबरू यादव एवं जवाहर यादव की ओर से अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। यहां अतिक्रमण होने से योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अतिक्रमण करने वालों को वहां से कब्जा हटाने के लिए कहा गया लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। जिसके बाद प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण ध्वस्त करने वाली टीम का नेतृत्व मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप न किया। टीम में सहायक अभियंता एके तायल, धर्मेश, अवर अभियंता प्रभात कुमार, राकेश कुमार, संदीप सोनी आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User