बीटेक में दाखिले के नाम पर 71 हजार की ठगी:जौनपुर रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, केस दर्ज

Sep 30, 2026 - 09:19
0
बीटेक में दाखिले के नाम पर 71 हजार की ठगी:जौनपुर रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, केस दर्ज
जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में बीटेक में दाखिला दिलाने के नाम पर 71 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद युवक का दाखिला नहीं कराया गया। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पट्टी जियाराय गांव निवासी लाल बहादुर मौर्य ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके बेटे विक्रम मौर्य के बीटेक में दाखिले के लिए विकास दुबे ने 80 हजार रुपये मांगे थे। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से विकास दुबे को 71 हजार रुपये भेज दिए। दाखिला नहीं कराया, रुपये भी वापस नहीं किए लाल बहादुर मौर्य के मुताबिक, रकम भेजने के बाद भी विकास दुबे ने उनके बेटे का बीटेक में दाखिला नहीं कराया। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। मामले को लेकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। दो महीने में रुपये लौटाने पर हुआ था समझौता शिकायत के अनुसार, थाने में दोनों पक्षों के बीच इस बात पर समझौता हुआ कि विकास दुबे दो महीने के भीतर 71 हजार रुपये वापस कर देगा। आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। रुपये मांगने पर धमकी देने का आरोप लाल बहादुर मौर्य का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर विकास दुबे ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। एसपी के आदेश पर सुरेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User