सारनाथ में नीम करौली महाराज का भंडारा:भजन-कीर्तन संग हुआ पूजन, गणिनाथ भक्त मंडल ने बांटी प्रसादी

Oct 04, 2026 - 19:25
0
सारनाथ में नीम करौली महाराज का भंडारा:भजन-कीर्तन संग हुआ पूजन, गणिनाथ भक्त मंडल ने बांटी प्रसादी
वाराणसी के सारनाथ में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन, पूजन, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को सारनाथ स्टेशन के बगल में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल, शाखा काशी के तत्वावधान में किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन प्रारम्भ हो गया। भक्तों ने बाबा नीम करौली महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला मंडल की सेवा सहयोगिनियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक योगदान दिया। जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता एवं अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में आपसी प्रेम और श्रद्धा को मजबूत करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User