बिठूर में तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर:रुद्रा अपार्टमेंट के बाहर हादसा, गर्म तेल से मची अफरा-तफरी; पुलिस ने केस्को को बताया

Oct 13, 2026 - 16:35
0
बिठूर में तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर:रुद्रा अपार्टमेंट के बाहर हादसा, गर्म तेल से मची अफरा-तफरी; पुलिस ने केस्को को बताया
कानपुर के बिठूर के सिंहपुर स्थित रुद्रा अपार्टमेंट के बाहर मंगलवार दोपहर पोल पर लगा ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ट्रांसफार्मर में भरा गर्म तेल उछलकर सड़क की ओर फैल गया। वहां से गुजर रहे बच्चों और राहगीरों पर गर्म तेल के छींटे जा गिरे। हादसे में कई लोगों के मामूली रूप से झुलसने की जानकारी सामने आई है। अचानक हुए धमाके और गर्म तेल के छींटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे रुद्रा अपार्टमेंट के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से अचानक तेज धमाके की आवाज आई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ट्रांसफार्मर फट गया। इसके साथ ही उसमें भरा गर्म तेल चारों तरफ फैलने लगा। आसपास से गुजर रहे कुछ बच्चों और अन्य लोगों पर तेल के छींटे पड़े तो वे घबरा गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह खुद को संभाला और घटनास्थल से दूर जाकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। धमाके की आवाज से सहमे आसपास के लोग रिहायशी इलाके में अचानक हुए इस हादसे से आसपास के लोग सहम गए। ट्रांसफार्मर फटने के बाद गर्म तेल सड़क की तरफ फैलने से वहां से गुजर रहे लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि उस समय आसपास अधिक भीड़ होती या गर्म तेल की चपेट में ज्यादा लोग आ जाते तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ राहगीरों के मामूली रूप से झुलसने की बात सामने आई है। हालांकि, घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User