बकेवर में 418 किलो पटाखों के साथ एक गिरफ्तार:फतेहपुर में घर में डंप करके रखा था, लाइसेंस नहीं दिखा सका
फतेहपुर जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र अवैध पटाखों के निर्माण,भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बकेवर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुख़बिर की सूचना पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव ने मंगलवार के दिन दोपहर में बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मुसाफा निवासी राहुल गुप्ता अपने मकान में बड़े पैमाने पर अवैध पटाखे रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही मकान के सामने मौजूद व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम राहुल गुप्ता (30 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश उर्फ बाबू, निवासी ग्राम मुसाफा, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर बताया। अभियुक्त की मौजूदगी में जब मकान के कमरों की तलाशी ली गई, तो वहाँ से विभिन्न ब्रांडों के रेडीमेड अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराई तो पटाखों का कुल वजन 418 किलोग्राम निकला, जो 18 गत्तों और 2 बोरियों में भरकर रखे गए थे। जब आरोपी से भंडारण व बिक्री संबंधी वैध लाइसेंस माँगा गया, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)