कुशीनगर: भाजपा ने स्नातक खंड चुनाव को लेकर बैठक किया:कुशीनगर में स्नातक खंड चुनाव पर मंथन, कामेश्वर सिंह बोले- कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार

Oct 13, 2026 - 16:35
0
कुशीनगर: भाजपा ने स्नातक खंड चुनाव को लेकर बैठक किया:कुशीनगर में स्नातक खंड चुनाव पर मंथन, कामेश्वर सिंह बोले- कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार
कुशीनगर में मंगलवार को हाटा में 2 बजे भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्षों और मंडल प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह मुख्य अतिथि रहे और जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने अध्यक्षता की।कामेश्वर सिंह ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में गलत प्रचार कर रहा है, लेकिन जनता सब समझ रही है। सिंह ने कार्यकर्ताओं से स्नातक खंड निर्वाचन-2026 में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत के लिए शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने को कहा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ समितियों की बैठकें होंगी, जिम्मेदारियां तय होंगी। गतिविधियों की निगरानी सरल ऐप से होगी बूथ स्तर पर नए और प्रभावशाली मतदाताओं की सूची बनाने, बूथ पालक व समिति के काम पूरे करने के निर्देश दिए गए। इन गतिविधियों की निगरानी सरल ऐप से होगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्ता ने किया। इसमें प्रदेश मंत्री राधेश्याम गोंड, मंडल प्रभारी हरिशंकर राय, राधेश्याम दीक्षित, रविंद्र प्रसाद, मार्कंडेय शाही, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ला, अतुल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला, रमेशचंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीमा गुप्ता, मीनू जिंदल, प्रवीण गुंजन, पशुपतिनाथ जायसवाल, टीएन राव, जिला मंत्री विश्वरंजन आनंद, कन्हैया शर्मा, ज्ञान विक्रम सिंह, धनंजय राय, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User