बीटू लवानिया हत्याकांड का आरोपी सिपाही जैकी चौधरी गिरफ्तार:प्रयागराज से पकड़ा गया, आगरा लेकर आ रही पुलिस टीम; परिजनों ने मांगी आर्थिक मदद

Oct 13, 2026 - 15:29
0
बीटू लवानिया हत्याकांड का आरोपी सिपाही जैकी चौधरी गिरफ्तार:प्रयागराज से पकड़ा गया, आगरा लेकर आ रही पुलिस टीम; परिजनों ने मांगी आर्थिक मदद
आगरा के बीटू लवानिया हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी सिपाही जैकी चौधरी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम उसे प्रयागराज से आगरा लेकर आ रही है। सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लिया। जैकी चौधरी प्रयागराज में एक अधिकारी के गनर के रूप में तैनात था। बीटू लवानिया को सेवला जाट स्थित महेश ढाबे के पास गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान 10 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने सिपाही जैकी चौधरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने परिजनों को आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी दी। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ बीटू के परिजन पुलिस आयुक्त से मिले थे। परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग उठाई है, जो अब तक नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User