BJP कानपुर दक्षिण जिला प्रभारी की परिचय बैठक:प्रांशु दत्त द्विवेदी बोले- पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच अपसी समन्वय जरूरी

Oct 02, 2026 - 00:01
0
BJP कानपुर दक्षिण जिला प्रभारी की परिचय बैठक:प्रांशु दत्त द्विवेदी बोले- पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच अपसी समन्वय जरूरी
कानपुर में गुरूवार को भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी के प्रथम कानपुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में परिचयात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सक्रियता से काम करने की बात कही। जिला अध्यक्ष बोले- संगठन को और गति दी जाएगी जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि कानपुर दक्षिण में पार्टी का संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी। विधायक और पूर्व विधायक समेत कई पदाधिकारी मौजूद बैठक में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, स्वप्निल वरुण, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, बीना आर्या, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह और अर्जुन बेरिया मौजूद रहे। इसके अलावा जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, पवन दीक्षित, शिवम मिश्रा, जितेंद्र सचिन, सुषमा चौहान, मधु तिवारी, आनंद सिंह परिहार, गौरव चतुर्वेदी, विनीत दुबे, अनीता परमार और ओपी आर्य समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User