ऑब्जर्वर, डीएम और एसएसपी ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण:मेरठ में 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे, सुरक्षा व्यवस्था जांची गई

Oct 06, 2026 - 17:56
0
ऑब्जर्वर, डीएम और एसएसपी ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण:मेरठ में 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे, सुरक्षा व्यवस्था जांची गई
एमएलसी नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष पूरा कराने मंगलवार को ऑब्जर्वर, मेरठ के डीएम और एसएसपी ने नामांकन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाएं जांचीं। सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास और ट्रैफिक सहित सभी तैयारियों को देखा गया। अधिकारियों को नियमों के पालन के निर्देश दिए गए। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीट पर भाजपा, सपा समेत 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। भाजपा से श्रीचंद शर्मा (शिक्षक) और दिनेश गोयल (स्नातक) ने पर्चे भरे। सपा से प्रमेश सिंह (शिक्षक) और नितिन तोमर (स्नातक) ने भी नामांकन दाखिल किया। रिटर्निंग ऑफिसर अमित सिंह ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवारों में शिक्षक संघ से स्वराज पाल, कुलदीप मलिक, सुशील कुमार, हरकेश सिंह और स्नातक निर्वाचन से विनय त्यागी, विक्रांत वशिष्ठ, राहुल कुशवाहा, दुष्यंत ने भी पर्चे भरे हैं। नामांकन से पहले एसजीएम गार्डन में भाजपा और रालोद नेताओं ने गठबंधन की मजबूती दिखाई। उन्होंने एमएलसी चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और विधायक डॉ. अजय कुमार जैसे नेता भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User