पकौड़ी के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट:ठेले वाले युवक को घेरकर पीटा, सिर में लगी चोट

Oct 06, 2026 - 17:56
0
पकौड़ी के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट:ठेले वाले युवक को घेरकर पीटा, सिर में लगी चोट
संभल में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे असमोली थाना क्षेत्र के टांडा कोठी चौराहे पर पकौड़ी के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पकौड़ी का ठेला लगाने वाले नाजिम के साथ कई युवकों ने मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक नाजिम को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। सिर में चोट लगने पर CHC भेजा मारपीट में नाजिम के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली भेजा गया। नाजिम ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पकौड़ी लेने के दौरान कहासुनी का आरोप नाजिम पुत्र रियासुद्दीन टांडा कोठी चौराहे पर पकौड़ी का ठेला लगाता है। आरोप है कि मंगलवार को ओवरी निवासी इमरान पक्ष के कुछ लोग उसकी दुकान पर पहुंचे थे। पकौड़ी के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। वीडियो में लात-घूंसे चलने के साथ लाठी-डंडों का इस्तेमाल होता दिखाई दे रहा है। तीन दिन पहले पेट्रोल पंप पर हुई थी कहासुनी बताया गया कि तीन दिन पहले टांडा कोठी स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर इमरान पक्ष के लोगों की नाजिम से कहासुनी हुई थी। इसके बाद पेट्रोल पंप को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी। शिकायत में पेट्रोल कम डालने का आरोप लगाया गया था। मंगलवार को इसी शिकायत की जांच के लिए संबंधित अधिकारी पेट्रोल पंप पहुंचे थे। जांच के बाद नाजिम की दुकान पर पहुंचने का आरोप जानकारी के अनुसार अधिकारी के आने की सूचना पर इमरान पक्ष के करीब 8-10 लोग भी पेट्रोल पंप पहुंच गए थे। जांच के बाद वापस लौटते समय उनके नाजिम की दुकान पर पहुंचने की बात सामने आई है। यहां पकौड़ी लेने के दौरान विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। भाई ने 4 लोगों के खिलाफ दी तहरीर नाजिम के भाई आस मोहम्मद ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें ओवरी निवासी समीर, इमरान, अदाकत और दाऊद पुत्रगण अकबर हुसैन के नाम बताए गए हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User