नोएडा में 1 करोड़ का गांजा पकड़ा-3 तस्कर गिरफ्तार:कूड़ी खेड़ा मोड़ के पास दबोचा, भुवनेश्वर से ट्रक में छिपाकर ला रहे थे
नोएडा में गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश हुआ है। बादलपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने बुधवार को 3 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, कार और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दादरी से लालकुआं की ओर जाने वाली सड़क पर कूड़ी खेड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान दिनेश पाल, समीर कुमार और रवि के रूप में हुई है। तीनों बिहार के रहने वाले हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण सिंह के मुताबिक, रवि भुवनेश्वर से ट्रक में गांजा भरकर लाता था। ट्रक में गांजा छिपाने के लिए गुप्त कैविटी बनाई गई थी। इसके बाद दिनेश पाल और समीर कुमार दिल्ली में गांजा बेचते थे। आरोपी फुटकर और थोक दोनों तरह से गांजे की सप्लाई करते थे। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए बनवाई थी कैविटी पुलिस के मुताबिक, ट्रक में गांजा छिपाने के लिए बनाई गई गुप्त कैविटी करीब 2 महीने पहले दिनेश पाल ने बनवाई थी। इसका मकसद पुलिस की चेकिंग से बचना था। दिनेश पाल को गैंग का लीडर बताया गया है। डीसीपी के मुताबिक, दिनेश पाल वर्ष 2021 में करीब ढाई क्विंटल गांजे की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। वह करीब 15 महीने जेल में रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)