नवजात की मौत और यूटरस निकालने का आरोपी गिरफ्तार:ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, 10वें दिन पकड़ा गया; सीएचसी अधीक्षक ने कराया था केस
सुल्तानपुर के चांदा में नवजात की मौत और यूटरस निकालने के मामले में तथाकथित आरोपी बीके शुक्ला को चांदा पुलिस ने मंगलवार 2:30 बजे गिरफ्तार किया। उसका मेडिकल कराया गया, अब उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। यह घटना 2 अक्टूबर की शाम न्यू आयुषी पॉली क्लीनिक में हुई थी। जहां क़स्बा निवासी प्रसूता अंजली का ऑपरेशन हुआ था। मां राजकुमारी का आरोप है कि बीके शुक्ला की लापरवाही से नवजात की मौत हुई और यूटरस भी निकाल दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया परिजनों ने हंगामा कर बीके शुक्ला की पुलिस हिरासत में पिटाई की थी। एडीशनल सीएमओ जेसी सरोज ने मौके पर पहुंचकर जांच कर अस्पताल सील कराया था। अस्पताल संचालक डीके यादव और रंजना यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर 4 अक्टूबर को जेल भेज चुकी है। मां ने आरोप लगाया था कि बिना डिग्री वाले डॉक्टर से इलाज करवाकर बच्चे की मौत हुई। सीएचसी अधीक्षक आरसी यादव की तहरीर पर बीके शुक्ला, दिनेश यादव और रंजना यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बीके शुक्ला बीमारी का बहाना कर लखनऊ में इलाज करा रहा था। पुलिस की निगरानी में था, स्थिर होते ही उसे गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शहर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम चलाता है। और शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक कई हॉस्पिटल में जाकर ऑपरेशन करता है। वो गैर जनपद में भी ऑपरेशन करता है। स्वास्थ्य अधिकारी अब उसकी डिग्री का पता लगाने में जुटे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)