बक्शीपुरा में रेलवे गेट 41सी खोलने को लेकर प्रदर्शन:लोगों ने ओवरब्रिज के पास धरना दिया, रेल मंत्री को भेजा पत्र

Sep 30, 2026 - 13:56
0
बक्शीपुरा में रेलवे गेट 41सी खोलने को लेकर प्रदर्शन:लोगों ने ओवरब्रिज के पास धरना दिया, रेल मंत्री को भेजा पत्र
बहराइच में बक्शीपुरा संघर्ष समिति ने बुधवार सुबह 11 बजे से बहराइच गोंडा पर स्थित ओवरब्रिज के पास प्रदर्शन किया। समिति ने बक्शीपुरा नई बस्ती और आसपास के करीब दस हजार से अधिक लोगों की समस्या को देखते हुए बंद पड़े रेलवे गेट संख्या 41सी को दोबारा खोलने की मांग कर रही है। समिति का कहना है कि गेट बंद होने से लोगों को अस्पताल, बाजार और स्कूल जाने के लिए पांच से सात किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ता है। इससे मरीजों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल होता है। समिति ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर गेट संख्या 41सी को लोगों के लिए दोबारा खोलने की मांग की है। उन्होंने बक्शीपुरा नई बस्ती और शहर के बीच सुरक्षित आवागमन, स्कूल बसों और जरूरी वाहनों के लिए बिना रुकावट रास्ता, और एंबुलेंस को प्राथमिकता से रास्ता देने की भी मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User