ब्लैकमेलिंग और अवैध संबंध छिपाने के लिए हुई थी हत्या:बागपत में महंत पुलिस रिमांड पर, बाइक और नशीली दवाओं के रैपर बरामद

Sep 25, 2026 - 21:36
0
ब्लैकमेलिंग और अवैध संबंध छिपाने के लिए हुई थी हत्या:बागपत में महंत पुलिस रिमांड पर, बाइक और नशीली दवाओं के रैपर बरामद
बागपत के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी महंत नरेशनाथ को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मृतक इसरार की बाइक और मंदिर परिसर से नशीली दवाओं के रैपर बरामद किए गए। 12 घंटे की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद महंत को दोबारा जेल भेज दिया गया। 13 अगस्त को मंदिर से मिले थे दो शव 13 अगस्त को गणेश मंदिर से सिंगोली तगा निवासी अंकित और इसरार के शव मिले थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने महंत नरेशनाथ को आरोपी बनाया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महंत ने बताया कि अंकित उसके और अपनी बहन के आपत्तिजनक फोटो देखकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था और पैसे मांग रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कथित अवैध संबंध की बात सामने आने के डर से दोनों की हत्या की साजिश रची। 35 हजार रुपए लेने आए थे अंकित और इसरार पुलिस के मुताबिक, अंकित इसरार के साथ महंत से 35 हजार रुपए लेने आया था। रुपए नहीं मिलने पर दोनों को नशीली चाय पिलाकर हत्या करने की योजना बनाई गई। इसके बाद महंत ने अपने शिष्यों के साथ मिलकर दोनों को नशीला इंजेक्शन दिया और उन्हें जमीन में गाड़ दिया। पुलिस के अनुसार, इसरार को इसलिए भी निशाना बनाया गया ताकि वह घटना की जानकारी किसी को न दे सके। बाइक और नशीली दवाओं के रैपर बरामद थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान महंत की निशानदेही पर हत्या के मामले से जुड़ी नशीली दवाएं और मृतक इसरार की बाइक बरामद की गई है। मंदिर से नशीली गोलियों के रैपर भी मिले हैं। पुलिस मामले में शिष्यों की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User