हमीरपुर में मीडिया संगठन की बैठक:सदस्यता अभियान तेज करने के निर्देश, बिना जांच मुकदमा न करने पर आभार
हमीरपुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिलास्तरीय बैठक सोमवार को सुमेरपुर कस्बे के प्रकाश लॉज में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष यूनुस खान ने सभी तहसील अध्यक्षों को अधिक से अधिक मीडिया प्रतिनिधियों को संगठन से जोड़ने और 15 दिसंबर तक सदस्यता अभियान पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विगत दिनों स्थायी समिति की बैठक में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने निर्देश दिए हैं कि समिति की जांच के बिना मीडिया प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाए। उन्होंने इस पहल के लिए जिलाधिकारी का आभार जताया। बैठक का संचालन जिला महासचिव नंदकिशोर यादव ने किया। इस मौके पर जिला कमेटी के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)