बलिया के देवी मंदिरों में उमड़ रहीं भक्तों की भीड़:मां मंगला भवानी से मां दुर्गा मंदिर तक भक्तों ने की पूजा-अर्चना, गूंजे जयकारे

Oct 14, 2026 - 08:15
0
बलिया के देवी मंदिरों में उमड़ रहीं भक्तों की भीड़:मां मंगला भवानी से मां दुर्गा मंदिर तक भक्तों ने की पूजा-अर्चना, गूंजे जयकारे
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बलिया जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की ध्वनि और ‘जय माता दी’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। देवी मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया था। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इनमें मां मंगला भवानी मंदिर, उचेड़ा स्थित मां भवानी मंदिर और गुदरी बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर शामिल रहे। श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए मंदिर परिसरों के आसपास चुनरी, प्रसाद और फूलों की दुकानें भी सजी रहीं। गुदरी बाजार निवासी बृजेश कुमार ने मंदिर को सैकड़ों साल पुराना बताया। वहीं, मोहिनी केशरी ने कहा कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद माता रानी पूरी करती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User