सपा के तीन बागी आज विधायक ज्वाइन करेंगे भाजपा:अमेठी में राकेश प्रताप, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी स्मृति ईरानी के सामने लेंगे सदस्यता

Oct 14, 2026 - 08:15
0
सपा के तीन बागी आज विधायक ज्वाइन करेंगे भाजपा:अमेठी में राकेश प्रताप, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी स्मृति ईरानी के सामने लेंगे सदस्यता
अमेठी के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह आज भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ अयोध्या के गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह और जालौन के कालपी से विधायक विनोद चतुर्वेदी भी भाजपा का दामन थामेंगे। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम गौरीगंज में सुबह 11 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के लिए गौरीगंज के जामो रोड पर विधायक के आवास मंगलम के पास बड़ा टेंट लगाया गया है, जिसमें करीब 5000 कुर्सियां हैं। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी समेत कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे। राकेश प्रताप सिंह को राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के बाद पार्टी से निष्कासित किया गया था। विधायक का दावा है कि उनके साथ गौरीगंज विधानसभा के करीब 700 प्रधान, पूर्व प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधि भी भाजपा में शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User