लखनऊ के स्कूलों में पॉक्सो कानून की दी जानकारी:बच्चों को गुड टच-बैड टच समझाया, असुरक्षित स्थिति में बचाव और मदद लेने के तरीके बताए
लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को यौन अपराधों से बचाव और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शहर के अलग-अलग स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों को बताया, गलत स्पर्श पर कैसे करें विरोध अभियान के दौरान बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में आसान भाषा में समझाया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि किसी भी तरह की असुरक्षित या असहज स्थिति सामने आने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मदद लें। बच्चों को यौन अपराधों से जुड़े कानून और उनसे मिलने वाली सुरक्षा की जानकारी भी दी जा रही है। 1098 पर मदद लेने की जानकारी कार्यक्रम में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया गया। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी भी दी जा रही है। बच्चों को बताया गया कि किसी परेशानी या अपराध की स्थिति में वे मदद लेने के लिए संबंधित हेल्पलाइन और जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। गुरुवार को भी लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा और डॉ. नीलिमा सिंह की मौजूदगी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और पॉक्सो कानून व अपनी सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)