पीलीभीत में मुर्गी फार्म के पास दिखा बाघ, VIDEO:खेतों में जाने से डर रहे किसान; ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की
पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में मुर्गी फार्म के पास बाघ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, वीडियो गुरुवार रात का है, जब बाघ शिकार की तलाश में आबादी के करीब पहुंच गया था। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं, जबकि ग्रामीण शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हैं। मुर्गी फार्म के पास घूमता दिखा बाघ ग्रामीणों के अनुसार, इशरत बेग के मुर्गी फार्म के पास रात के अंधेरे में बाघ घूमता दिखाई दिया। मुर्गी फार्म होने के कारण वहां वन्यजीवों के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद से ग्रामीण सतर्क हैं और अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में तलाशी अभियान चलाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पगमार्क की जांच करे और बाघ की मौजूदगी की पुष्टि करे। ग्रामीणों ने बाघ को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजने की व्यवस्था करने की भी मांग की, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)