बलिया में 25 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम:एसपी राजा ने गिरफ्तारी के लिए बनाईं विशेष टीमें, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय
बलिया में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने 25 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। हर इनामी अपराधी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, ये अपराधी काफी कोशिशों के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सके और न ही उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। इनके सहयोगियों और शरण देने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे फरार अपराधियों के बारे में सही जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। गिरफ्तारी में मदद करने वाले को घोषित इनाम की रकम दी जाएगी। पुलिस ने इन 25 इनामी अपराधियों की एक सूची भी जारी की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)