जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की:लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी, गुणवत्तापूर्ण समाधान और फीडबैक पर जोर दिया

Oct 16, 2026 - 16:13
0
जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की:लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी, गुणवत्तापूर्ण समाधान और फीडबैक पर जोर दिया
हाथरस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें लंबित रिट, आयोग संदर्भ, आरटीआई, आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर मिली शिकायतों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर निलंबन की चेतावनी जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निलंबन के लिए शासन को पत्र भी भेजा जाएगा। भूमि संबंधी शिकायतों की मौके पर करें जांच डीएम ने भूमि संबंधी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए मौके पर जाकर जांच करने और सही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी भी निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराई जाए। फीडबैक की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण के बाद पोर्टल पर केवल सही और तथ्यात्मक रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण के बाद फीडबैक लेने की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही सभी विभागों को फीडबैक लेने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User