स्नातक चुनाव में वोट डालने वाले कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी:23 अक्टूबर को वाराणसी में होगा मतदान, डीएम ने दिए निर्देश
वाराणसी खण्ड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के मतदान दिवस पर मतदाताओं को विशेष आकस्मिक छुट्टी मिलेगी। यह छुट्टी 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को दी जाएगी। जिलाधिकारी और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शैलेष कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी की है। यह आदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र के बाद आया है। उत्तर प्रदेश के ऐसे कर्मचारी जो स्नातक हैं और इन चुनावों के लिए वोटर हैं, उन्हें वोट डालने के लिए यह छुट्टी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों से कहा है कि वे पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार यह सुविधा दें, ताकि वे वोट डाल सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)