बलिया में 45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर पकड़े:22 लाख की खेप ब्रेजा कार से बिहार ले जा रहे थे आरोपी
बलिया में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की टीम ने 45 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 22 लाख रुपये है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल सफेद ब्रेजा कार भी जब्त की। मुखबिर की सूचना पर नगरा मोड़ पर चेकिंग के दौरान कार को रोका गया। चालक ने भागने की कोशिश की, पर टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी बिहार के बक्सर जिले के विकास कुमार यादव और शुभम सिन्हा उर्फ अमित सिन्हा हैं। ये गांजा लेकर बलिया से देवरिया के रास्ते बिहार जा रहे थे। सिकंदरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार, विकास यादव पर 2023 में धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। शुभम सिन्हा पर भी 2018 में धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)