गन्ना रेट 500 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग:हापुड़ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, बोले- लागत बढ़ने से खेती करना मुश्किल हुआ
हापुड़ में किसानों ने शुक्रवार को करीब एक बजे जिला कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। किसान गन्ने का मूल्य 500 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेतृत्व में किसान गन्ना लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। जिला अध्यक्ष पवन हुण ने कहा कि खाद, बीज और डीजल समेत खेती में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम बढ़ने से लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में गन्ने का उचित मूल्य मिलना जरूरी है। उनका कहना है कि खाद, बीज और डीजल महंगा होने के कारण खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। किसानों ने सात मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इनमें बारिश से प्रभावित किसानों को फसल का मुआवजा, आलू का बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना, यूरिया व खाद की पर्याप्त उपलब्धता और सर्किल रेट बढ़ाना शामिल है। प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान राधेलाल त्यागी, दुर्गेश तोमर, सुधीर त्यागी, भीम त्यागी, संजय, प्रवीण और जितेंद्र नागर समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)